Posts

RBI ने 4 बैंकों का लाइसेंस किया रद्द, बैंक खातों से लेन-देन पर रोक Bank License Cancel

Image
Bank License Cancel: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2025 में चार सहकारी बैंकों का लाइसेंस रद्द कर उन्हें कारोबार बंद करने के निर्देश दिए हैं. ये निर्णय ग्राहकों के हितों और बैंकिंग प्रणाली की स्थिरता को देखते हुए लिया गया है. इन बैंकों के पास अब किसी भी प्रकार का लेन-देन करने की अनुमति नहीं है. जानें किन बैंकों का रद्द हुआ लाइसेंस - आरबीआई द्वारा जिन बैंकों का लाइसेंस रद्द किया गया है. वे इस प्रकार हैं: अंजना अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) – 22 अप्रैल को लाइसेंस रद्द कलर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) – 16 अप्रैल को लाइसेंस रद्द इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जालंधर (पंजाब) – 25 अप्रैल से संचालन बंद शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक लिमिटेड, अकलुज (महाराष्ट्र) – 11 अप्रैल से कारोबार पर रोक क्यों रद्द हुआ इन बैंकों का लाइसेंस? आरबीआई के अनुसार इन बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची थी और उनकी कमाई की संभावना भी बेहद कम हो गई थी. बैंक इतने कमजोर हो चुके थे कि वे अपने जमाकर्ताओं को रकम लौटाने की स्थिति में नहीं थे. जिसस...

Hyderabad: नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 साल की महिला गिरफ्तार

Image
हैदराबाद में नाबालिग बच्चे के यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 28 वर्षीय महिला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित बच्चे के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक सर्वेंट क्वार्टर में पीड़ित और आरोपी महिला रहते हैं. आरोपी नौकरानी का काम करती है. सर्वेंट क्वार्टर में पीड़ित लड़का और उसकी मां भी रहते है. आरोप है कि महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गई. उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी भी दी. 

आतंक पर भारत की एयर स्ट्राइक की पहली तस्वीर, पाकिस्तान में 9 टेरर लोकेशन को वायु सेना ने किया ध्वस्त

Image
भारतीय वायु सेना ने आतंक पर बड़ी चोट की है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ "ऑपरेशन सिंदूर" लॉन्च किया है. इस एयर स्ट्राइक की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. इसमें चारों तरफ आग ही आग नजर आ रही है. पाकिस्तान ने खुद भी भारतीय एयरस्ट्राइक की बात कबूली है.  पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए. पाकिस्तान ने भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का बदला लेने की दी धमकी और कहा कि समय और स्थान हम तय करेंगे.

टेंशन के बीच अब चीन का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया ये टैरिफ, क्रैश हुए शेयर, इन स्टॉक्स पर असर!

Image
China impose anti-dumping duties on Indian cypermethrin: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने भारत में कारोबार संबंधित एक नया ऐलान किया। चीन ने मंगलवार को भारत से आयातित साइपरमेथ्रिन पर डंपिंग रोधी शुल्क की घोषणा की है। ये बुधवार से प्रभावी होंगे। साइपरमेथ्रिन का उपयोग मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में कपास, फलों के पेड़, सब्जियों जैसी फसलों में लगने वाले कीटों के लिए कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता है। इस बीच फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स कंपनी के शेयर कल बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। इनमें गिरावट देखी जा सकती है। चीन ने क्या कहा? चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओएफसीओएम) ने कहा कि बुधवार से भारत से आयातित साइपरमेथ्रिन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जाएगा। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि डंपिंगरोधी उपाय तब किया गया जब जांच अधिकारियों ने निर्धारित किया कि भारत से साइपरमेथ्रिन के आयात में डंपिंग शामिल है और इससे घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ है। बता दें कि एंटी-डंपिंग शुल्क आयातित वस्तुओं पर लगाए जाने वाले टैक्स हैं, जो उनके निर्यात मूल्य और उनके सामान्...