Hyderabad: नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 साल की महिला गिरफ्तार
हैदराबाद में नाबालिग बच्चे के यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 28 वर्षीय महिला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित बच्चे के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक सर्वेंट क्वार्टर में पीड़ित और आरोपी महिला रहते हैं. आरोपी नौकरानी का काम करती है. सर्वेंट क्वार्टर में पीड़ित लड़का और उसकी मां भी रहते है. आरोप है कि महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गई. उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी भी दी.
Comments
Post a Comment