टेंशन के बीच अब चीन का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया ये टैरिफ, क्रैश हुए शेयर, इन स्टॉक्स पर असर!

China impose anti-dumping duties on Indian cypermethrin: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने भारत में कारोबार संबंधित एक नया ऐलान किया। चीन ने मंगलवार को भारत से आयातित साइपरमेथ्रिन पर डंपिंग रोधी शुल्क की घोषणा की है। ये बुधवार से प्रभावी होंगे। साइपरमेथ्रिन का उपयोग मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में कपास, फलों के पेड़, सब्जियों जैसी फसलों में लगने वाले कीटों के लिए कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता है। इस बीच फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स कंपनी के शेयर कल बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। इनमें गिरावट देखी जा सकती है।

चीन ने क्या कहा?
चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओएफसीओएम) ने कहा कि बुधवार से भारत से आयातित साइपरमेथ्रिन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जाएगा। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि डंपिंगरोधी उपाय तब किया गया जब जांच अधिकारियों ने निर्धारित किया कि भारत से साइपरमेथ्रिन के आयात में डंपिंग शामिल है और इससे घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ है। बता दें कि एंटी-डंपिंग शुल्क आयातित वस्तुओं पर लगाए जाने वाले टैक्स हैं, जो उनके निर्यात मूल्य और उनके सामान्य मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई के लिए लगाए जाते हैं, यदि डंपिंग के कारण आयात करने वाले देश में प्रतिस्पर्धी उत्पादों के उत्पादकों को नुकसान होता है।

Comments

Popular posts from this blog

RBI ने 4 बैंकों का लाइसेंस किया रद्द, बैंक खातों से लेन-देन पर रोक Bank License Cancel

Hyderabad: नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 साल की महिला गिरफ्तार