आतंक पर भारत की एयर स्ट्राइक की पहली तस्वीर, पाकिस्तान में 9 टेरर लोकेशन को वायु सेना ने किया ध्वस्त

भारतीय वायु सेना ने आतंक पर बड़ी चोट की है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ "ऑपरेशन सिंदूर" लॉन्च किया है. इस एयर स्ट्राइक की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. इसमें चारों तरफ आग ही आग नजर आ रही है. पाकिस्तान ने खुद भी भारतीय एयरस्ट्राइक की बात कबूली है. 

पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए. पाकिस्तान ने भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का बदला लेने की दी धमकी और कहा कि समय और स्थान हम तय करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

टेंशन के बीच अब चीन का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया ये टैरिफ, क्रैश हुए शेयर, इन स्टॉक्स पर असर!

RBI ने 4 बैंकों का लाइसेंस किया रद्द, बैंक खातों से लेन-देन पर रोक Bank License Cancel

Hyderabad: नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 साल की महिला गिरफ्तार